How to Find Broken Links of your Website

Broken Links क्या होता है और इसे fix कैसे करें

आजकल इंटरनेट पर बहुत जानकारी मौजूद है लेकिन कई बार हमें browse करते वक़्त 404 error मिल जाता है मतलब कई link वेबसाइट पर काम नहीं करते जिससे हम उन जानकारियों तक पहुँच नहीं पाते। 

लेकिन क्या आपको पता है की ये Broken Links क्या होता है, 404 error क्या है, ये किस कारण से बनता है। अगर नहीं तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े। 

इसमें आप जानेंगे की broken links क्या है, ब्रोकन लिंक बनते क्यों है, इसे अपने वेबसाइट पर कैसे ढूंढे और इसको कैसे fix करे। 

जब किसी वेबपेज पर लिंक होता है जो किसी दुसरे पेज पर जाता है लेकिन वह पेज या वेब लिंक काम नहीं करता तो उसे ब्रोकन लिंक कहते है। 

दुसरे शब्दो में कहे तो broken link वो लिंक होता है जो वर्तमान समय में exist नहीं करता और जब भी कोई उस लिंक पर क्लिक करता है तो उसे 404 error page not found का error show होता है। 

Broken link को dead link भी कहते है। यह यूजर और सर्च इंजन दोनों के लिए नेगेटिव होता है। 

वेबसाइट पर ज्यादा ब्रोकन लिंक होने से यूजर trust खो सकते है और सर्च रैंकिंग से बाहर भी हो सकते है। 

आशा करता हूँ की आप अब समझ गए होंगे की ब्रोकन लिंक क्या होता है। लेकिन इनके बनने का कारण क्या है ये नहीं जानेंगे तो उसका समाधान कैसे निकालेंगे। 

आईये निचे जानते है इसके बनने का कारण क्या है : 

  1. अगर वेबसाइट ओनर ने पोस्ट या पेज को delete कर दिया हो 

यह बहुत ही आम कारण होता है किसी वेबसाइट पर ब्रोकन लिंक बनने का। जब भी वेबसाइट ओनर अपने वेबसाइट से कंटेंट remove कर देते है जिसका लिंक किसी दुसरे वेबसाइट पर लगा हो तो वो ओपन नहीं होगा और 404 not found error दिखाएगा।

  1. अगर आप URL Structure को बदलते है 

जब भी किसी कंटेंट का permalink यानि URL structure को बदलते है लेकिन जो पुराना link दुसरे वेबसाइट पर लगा है अगर उसपे कोई क्लिक करेगा तो 404 not found error दिखाएगा।

अभी तक आप समझ गए होंगे की ब्रोकन लिंक्स क्या है और इसके बनने का कारण क्या है। 

आइये अब जानते है की इसे fix कैसे करें। 

  1. 301 Redirect करके 

जब भी आप URL structure को बदलते है तो 301 redirection का इस्तेमाल जरूर करें अपने पुराने कंटेंट लिंक को नए लिंक पे redirect करे ताकि यूजर trust न घटे और 404 error के कारण bounce rate न बढ़े। 

  1. Deleted Content Page को दोबारा Create करके 

जो भी कंटेंट delete हो गया हो उसपे same कंटेंट बना कर उस ब्रोकन लिंक को fix कर सकते है। 

Broken Link को find करने का सबसे आसान तरीका है की आप online free broken link checker tool का इस्तेमाल करे। 

इसके मदद से आप आसानी से track कर पाते है की कौन सा लिंक ब्रोकन है और कौन सा broken नहीं है। 

WordPress वेबसाइट में broken लिंक को कैसे फिक्स कैसे करें 

WordPress में broken links को find करने के लिए Broken Link Checker Plugin का इस्तेमाल कर सकते है और जितने भी ब्रोकन लिंक आपके वेबसाइट पर बन रहा है उसका पता आसानी से लगा सकते है और फिर आप उन ब्रोकन लिंक्स को समान्तर पेज पर 301 redirect plugin का इस्तेमाल करके redirect कर सकते है। 

Disadvantages of Broken Links

SEO में broken links दुश्मन की तरह काम करता है। 

  1. यूजर को आपके वेबसाइट पर ट्रस्ट कम होता जाएगा 
  2. वेबसाइट पर bounce rate बढ़ जाता है 
  3. वेबसाइट की धीरे धीरे सर्च रैंकिंग भी डाउन हो जाता है 
  4. यूजर एक्सपीरियंस ख़राब होता है 

निष्कर्ष:

आज आपने इस पोस्ट की मदद से यह जाना की Broken Links क्या है, यह क्यों बनता है और इसे fix कैसे करते है। 

ब्रोकन लिंक आपके कंटेंट को कमजोर करता है और यूजर को आप मौका देते है दुसरे वेबसाइट को explore करने का। SEO का पहला वसूल है की वेबसाइट का user experience कैसे ठीक करें और यूजर को कितना अपने कंटेंट के साथ engage कर सकते है। 

आशा करता हूँ की आप इस आर्टिकल को पढ़ कर अपने वेबसाइट का ब्रोकन लिंक को चेक करेंगे और उसे resolve करेंगे। अगर आपको यह कंटेंट helpful लगा हो तो प्लीज अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। 

Related Post:

Technical SEO Checklist
Quality Backlink कैसे बनाये
वेबसाइट CTR कैसे बढ़ाये
ON Page SEO कैसे करें
Google Sitelinks के लिए अपनी वेबसाइट को कैसे Optimized करे?
Website इंडेक्सिंग कैसे Improve करे?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *