Google Featured Snippet in SEO

Google Featured Snippet क्या है और अपने Blog Post को Featured Snippet के लिए Optimize कैसे करे

Google Featured Snippet: आपने कभी गूगल सर्च में कोई भी query सर्च करने के बाद एक अलग सा Answer box देखा होगा और आप ये सोच रहे होंगे की ये नई फीचर क्या है और अपने ब्लॉग और वेबसाइट को वहा पे कैसे लिस्ट करे |

क्यूंकि ये बहुत ही यूनिक दीखता है और इसकी पोजीशन भी top पे होती है तो click के चान्सेस भी बढ़ जाते है |

अगर आप इस पोजीशन पे अपने ब्लॉग पोस्ट को ले आने में कामयाब हो गए तो समझिये आपकी lottery लग गयी क्यूंकि इसमें आपका ब्लॉग पोस्ट आने के बाद बहुत अधिक ट्रैफिक मिलता है|

नमस्कार दोस्तों, आज इस आर्टिकल के माध्यम से ये जानेंगे की Google Feature Snippet क्या है और अपने Blog Post को Feature Snippet के लिए Optimize कैसे करते है |

Featured Snippet विस्तारित और संछिप्त text है जो सर्च क्वेरी के अनुसार गूगल सर्च में सबसे अलग और top पे दिखता है उसे Featured Snippet कहते है | Featured Snippet को गूगल ने साल 2014 में introduce किया था |

Content जो Featured Snippet में दिखता है वो automatically Google Index से उठाता है |
बहुत सारे “SEO Expert” featured snippet बॉक्स को position 0 भी कहते है क्योकि ये traditional 1st position से ऊपर दिखता है |

Featured Snippets SEO में 2 तरीके से impact डालता है :

  1. Featured Snippet एक opportunity है अपनी वेबसाइट पे ज्यादा click पाने का organic search से
    एक प्रसिद्ध SEO blog Search Engine Land के .मुताबिक, Featured snippet पे लगभग 8-9% click होता है
    अगर आप Featured snippet में अपनी ब्लॉग content ला पाए तो आपको organic CTR में काफी बृद्धि होगी
  2. अगर आपकी वेबसाइट Google search snippet में आ गया तो searchers कोई और search result पे क्लिक नहीं करते क्यूंकि यूजर को उसके सवालों का जवाब मिल गया होता है |

इसलिए, किसी विशिष्ट कीवर्ड पर निर्णय लेने से पहले, यह नोट करना महत्वपूर्ण है कि खोज परिणामों में एक Featured snippet है या नहीं। यदि ऐसा है, तो Ahrefs के एक उद्योग अध्ययन के अनुसार, आपको कम क्लिक मिलेंगे SERPs से compared to Featured snippet अगर उस कीवर्ड पे है तो |

Featured Snippets चार प्रकार के होते है जो Google search रिजल्ट में दीखते है :

  1. The Definition Box: यह खोजकर्ताओं को एक सीधी, संक्षिप्त परिभाषा या विवरण देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Definition boxes आमतौर पर Google द्वारा “क्या है” प्रश्नों का उत्तर देने के लिए उपयोग किया जाता है।

  1. The Table : यह वह जगह है जहां Google एक पेज से डेटा खींचता है और उसे एक Table के रूप में as a Featured Snippet प्रदर्शित करता है।

3. The Ordered List : यह एक विशिष्ट क्रम में प्रस्तुत वस्तुओं की एक सूची है। Google उन प्रश्नों के लिए आदेशित सूचियों का उपयोग करता है जिन्हें चरणों के एक सेट की आवश्यकता होती है।

4. The Unordered List: यह उन वस्तुओं की सूची प्रस्तुत करने का Google का तरीका है जिन्हें किसी विशेष क्रम में होने की आवश्यकता नहीं है।

अपने Blog Post को Featured Snippet के लिए Optimize कैसे करे

आप सबसे पहले कीवर्ड लिस्ट बनाइये जिससे आपकी वेबसाइट रैंक कर रही है SERPs पे और ये देखिये ये उन keyword से featured snippet पे किस तरह का कंटेंट दिख रहा है |
फिर उस कंटेंट को ओपन करके देखिये की आपके content और Featured snippet वाले content में गैप कहा पे है |
इस तरह से आप keyword opportunity ढूंढिए और लिस्ट बनाइये जिससे आप गूगल के #1 पेज पे रैंक तो कर रहे है लेकिन फीचर्ड snippet में नहीं |

आप इस काम को करने के लिए Semrush या Ahref tool का इस्तेमाल कर सकते है | ये टूल आपका काम आसान करदेंगे और 1-1 करके लिस्ट बनाने से बच जाएंगे | इस tool के जरिये आप ये जान पाएंगे की कौन सा कीवर्ड गूगल featured snippet पे दिख रहा है और कौन सा नहीं

The Definition (परिभाषा ) – Featured Snippet का मुख्य उद्देश्य यूजर की सर्च Query का तुरंत और सटीक Answer देना होता है|
आप अपने content में परिभाषा जरूर add करे क्योकि जबभी कोई सर्च query में आपके पोस्ट से related query trigger करे तो आपका पोस्ट featured snippet में शो करे |

उदहारण के लिए आप Hubspot के content को देखिये किस तरीके से definition (परिभाषा) अपने कंटेंट में add करते है | वेबसाइट में ही definition पार्ट को अलग तरीके से दिखाया है ताकि गूगल और यूजर दोनों को कंटेंट समझने में आसानी हो |

The Table : आपने कई बार देखा होगा की कई query सर्च करते ही Google कंटेंट table के form में दिखता है वो भी #0 पोजीशन पर इसीलिए अपने ब्लॉग पोस्ट content में table का प्रयोग जरूर करे ताकि Google आपके कंटेंट को Featured snippet में prefer कर सके |

Google featured snippet में table content form उसी वेबसाइट का दिखता है जिसने अपनी वेबसाइट पे यूजर query को solve करने के लिए Table content का use किया है |

The Ordered List : अपने content को ordered list में गूगल फीचर्ड snippet में दिखाने के लिए आप अपने कंटेंट को इस तरह से बनाये ताकि गूगल को आपकी कंटेंट समझने में आसानी हो |

Heading tag का इस्तेमाल बहुत important हो जाता है आपके कंटेंट के लिए क्यूंकि heading टैग गूगल को आपकी content flow समझने में आसानी होती है

अपने content को Long Tail Keyword के लिए Optimize करे

Ahref ने अपने रिसर्च में पाया की जब लोग Long Tail Keyword सर्च करते है तो अधिकांश featured snippet ज्यादा दिखाई देते है |
Long Tail कीवर्ड सर्च query का सबसे अच्छा उधारन है “voice search”
Long Tail Keyword के जरिये सिर्फ आप featured snippet के लिए optimize नहीं करते बल्कि उन सारे सर्च variations को भी optimize करते है जो लोग अलग-अलग शब्दो के लिए विविधताएं ढूंढते है |

अब आप ये सोच रहे होंगे की Long Tail Keyword कैसे अपने कंटेंट के लिए निकाले और कैसे टारगेट करे

मैं आपको recommend करूँगा की आप जब कभी गूगल सर्च करे तो “People Also Ask” बॉक्स दीखता है आप ये questions को अपने कंटेंट में प्रयोग कर सकते है |
ये सारे Related questions है जिन्हे गूगल आपके द्वारा खोजे गए कीवर्ड से सम्बंधित मानता है |

  1. यदि आपके ब्लॉग पोस्ट या वेबसाइट के पास authority है तो आप अपने पोस्ट के लिए दर्जनों featured snippet के लिए रैंक करा सकते है |
    Website की Authority बढ़ाने के लिए आप Definition (परिभाषा), list और प्रत्येक वो चीज़ अपने कंटेंट में जोड़े जिन्हे गूगल पसंद करता है ताकि आपके ब्लॉग पोस्ट को featured snippet में दिखा दे |
  2. Google Search रैंकिंग को improve करे
    आपकी वेबसाइट पोस्ट जितना ऑप्टिमाइज़ होगा और SERPs के 1st page पे दिखेगा उतना ही chance बढ़ जाएगा Featured snippet में दिखाने में |
    Ahref के रिसर्च के अनुसार 99% featured snippet वही दिखता है जिनकी वेबसाइट Google के 1st पेज पे रैंक होते है |

इसलिए अपने वेबसाइट को गूगल के 1st पेज पे लाने और organic search ट्रैफिक बढ़ाने पे ज्यादा फोकस करे |

Final Verdict:

उम्मीद करता हूँ दोस्तों की इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप को ये समझ आ गया होगा की Google Featured Snippet होता क्या है और आप अपने ब्लॉग पोस्ट को इसके अनुसार कैसे optimize करे

यदि अभी भी आपको Featured snippet से सम्बंधित कोई सवाल है तो आप कमेंट कर सकते है | मैं जल्द से जल्द आपके सवालो का उत्तर देने का कोशिश करूँगा |

अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया हो और आपको लगता है की ये आर्टिकल दुसरो को भी help कर सकता है तो प्लीज् आप अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पे शेयर कीजिये |

धन्यवाद्

Related Post:

ON Page SEO क्या है?
Off Page SEO क्या है?
Indexing क्या है?
CTR क्या होता है और इसे कैसे बढ़ाये?
Google Discover क्या है?
Web Mention क्या है?
Bounce Rate क्या होता है?
Anchor Text क्या है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *