Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana (PMMVY) 2024: Online आवेदन फॉर्म कैसे भरे, पात्रता और जरुरी दस्तावेज

Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana (PMMVY) 2024: भारत सरकार के Ministry of Women & child Development द्वारा समाज की आर्थिक रूप से वंचित वर्गों की गर्भवति महिलाओं के लिए ये योजना लाया गया ताकि इन महिलारो को डिलीवरी के समय मदद मिले और भ्रूण हत्या न हो। 

इस योजना के तहत महिला के गर्भ धारण से ले कर बच्चे के जन्म तक अलग-अलग दो किस्तों में 5000 रूपए की आर्थिक सहायता के रूप में मिलता है। 

पहली क़िस्त गर्भावस्ता के पंजीकरण पर 3000 रूपए दिए जाते है और दूसरी क़िस्त बच्चे के 14 सप्ताह के आयु होने के बाद 2000 रूपए मिलते है। 

PMMVY 2.0 के तहत भारत सरकार दूसरे बच्चे के लिए 6000 रूपए देती है बस एक शर्त होती है की वो बच्चा लड़की होनी चाहिए। 

नोट: गर्वपात या मृत जन्म के मामले में लाभार्थी को किसी भी स्तिथि में नए लाभार्थी के रूप में माना जाएगा।

Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana (PMMVY) में Registration (पंजीकरण) के लिए कुछ जरुरी जानकारियाँ

  1. गर्भवति महिला की उम्र कम से कम 19 वर्ष होना चाहिए 
  2. यह योजना सिर्फ गरीब महिलाओ के लिए है जिसमे गर्भावस्ता के कारण वेतन हानि का सामना करना पड़ रहा हो। 
  3. महिला अपने बच्चे के जन्म के 270 दिनों के भीतर इस योजना में आवेदन कर सकते है 
  4. यदि किसी महिला का दूसरी गर्भावस्ता में लड़की हुई तो PMMVY 2.0 के तहत आपको प्रोत्साहन राशि मिलेगा।

Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana (PMMVY) में कौन आवेदन कर सकता है?

  1. अनुसूचित जाती और जनजाति की महिलाएं 
  2. जो महिला विकलांग हो 
  3. महिला जो BPL राशन कार्ड या eshram कार्ड रखती हो 
  4. महिला जिसके पास मनरेगा जॉब कार्ड है 
  5. गर्भवती महिला अगर किसान सम्मान निधि के तहत लाभार्थी है 
  6. गर्भवती महिला अगर आयुष्मान भारत के तहत प्रधान मंत्री आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत लाभार्थी हो

Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana (PMMVY) में रजिस्ट्रेशन के लिए क्या documents लगेंगे?

  1. गर्भवती महिला का आधार कार्ड 
  2. बैंक अकाउंट का पासबुक कॉपी 
  3. MCP/RCHI कार्ड 
  4. LMP और ANC Date
  5. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र 
  6. बाल टीकाकरण details 
  7. पैन कार्ड 
  8. जाती प्रमाण पत्र
  9. Income Certificate 
  10. मोबाइल नंबर 
  11. पासपोर्ट साइज फोटो

Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana (PMMVY) में आवेदन (Registration) फॉर्म कैसे भरे?

  1. आवेदक को official website पर जाना है और citizen लॉगिन पर क्लिक करना है
  2.  मोबाइल नंबर डाले और OTP के जरिये लॉगिन करे और फिर अपना पूरा नाम, राज्य, जिला, छेत्र, गांव, और लाभार्थ के साथ क्या सम्बन्ध है जैसे डिटेल्स डालने होंगे और फिर Create account पर क्लिक करें 
  3. Account create होने के बाद लॉगिन पेज पर जाए और अपने रजिस्टर्ड ईमेल id और पासवर्ड डाल कर लॉगिन करें। 
  4. लॉगिन होने के बाद आपको “Data Entry” टैब पर क्लिक करे और “लाभार्थी पंजिकरण” ऑप्शन चुने। 
  5. इसके बाद आपको लाभार्थी की डिटेल्स डालनी होगी। 
  6. उसके बाद आपको ये ऑप्शन चुनना है की आप पहले बच्चे के लिए आवेदन डाल रहे है या दूसरे बच्चे के लिए। 
  7. साड़ी जानकारी fill करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *