Lakhpati Didi Yojana 2024: मोदी सरकार की गारंटी अब 3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति, जाने आप कैसे उठा सकते है फायदे

Lakhpati Didi Yojana: हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने महिला शक्ति (women empowerment) को बढ़ाने के लिए इस योजना का ऐलान किया।

इस योजना के तहत महिलाओं को 1-5 लाख तक का बिज़नेस लोन मिल जाएगा वो भी इंटरेस्ट फ्री। 

इस पोस्ट में आप जानेंगे की लखपति दीदी योजना क्या है, इस योजना के तहत महिलाओं को क्या मिलेगा फ़ायदा, महिलाएं कैसे बनेंगी लखपति, Lakhpati Didi Yojana में कैसे मिलता है लोन।

Lakhpati Didi Yojana क्या है? What is Lakhpati Didi Yojana in Hindi

लखपति दीदी योजना मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा रही स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम है जिसके तहत देश की महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर उनको खुद के रोजगार के लिए योग्य बनाती है ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आये और महिलाओं को 1-5 लाख तक की लोन की सुविधा भी देती है उनके रोजगार के लिए वो भी व्याज फ्री। 

इस स्कीम के तहत महिलाओं को देश के सभी सेक्टर्स के बेस्ट प्रोफेशनल ट्रेनिंग देते है और उनको उनके रोजगार के लिए ट्रेंड करते है। 

आपको यह जानना जरुरी है की इस योजना का नाम “Lakhpati Didi” ही क्यों रखा गया?
तो आपको बता दूँ की जो भी महिला कम से कम 1 लाख सलाना कमाने योग्य हो जाती है उसे “Lakhpati Didi” कहते है।

Lakhpati Didi Yojana के फ़ायदे?

  1. बिज़नेस शुरू करने के लिए 1-5 लाख तक व्याज फ्री लोन मिलेगा। 
  2. बिज़नेस शुरू करने से ले कर मार्केटिंग तक का सपोर्ट मिलता है। 
  3. बिज़नेस का इन्शुरन्स की सुविधा दिया जाता है। 
  4. महिलाओं को कमाई के साथ-साथ savings के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।

महिलाएं कैसे बनेंगी लखपति?

इस योजना के तहत जो महिला स्वयं सहायता समुह (SHG) से जुड़ी है उनको LED bulb बनाने से ले कर प्लंबिंग, ड्रोन रिपेयरिंग आदि जैसी काम सिखाकर महिलाओं को खुद के बिज़नेस के लिए तैयार किया जाता है। 

साथ ही इनको workshops में मार्केटिंग, बजट, इन्वेस्टमेंट और सेविंग्स भी सिखाया जाता है।

Lakhpati Didi Yojana के लिए पात्रता (Eligibility) क्या है?

  1. आवेदक महिला भारत की नागरिक होनी चाहिए। 
  2. आवेदक महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बिच होनी चाहिए। 
  3. इस योजना का लाभ सिर्फ स्वयं सहायता समुह (SHG) से जुड़ी महिलाओं को ही मिलेगा।

Lakhpati Didi Yojana में रजिस्ट्रेशन करने के लिए क्या जरुरी दस्तावेज लगेंगे

  1. आधार कार्ड 
  2. निवासी प्रमाण पत्र 
  3. आय प्रमाण पत्र 
  4. आयु प्रमाण पत्र 
  5. बैंक पासबुक
  6. मोबाइल नंबर 
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 
  8. स्वयं सहायता समुह (SHG) की आईडी कार्ड

Lakhpati Didi Yojana के तहत लोन कैसे मिलेगा?

Lakhpati Didi Yojana के तहत लोन उन्ही को मिलेगा जो स्वयं सहायता समूह (SHG) का हिस्सा है। देश में अब तक करीब 83 लाख स्वयं सहायता समूह (SHG) खुल गया है। 

आपको अपने नजदीकी स्वयं सहायता समूह (SHG) के सेंटर पे जाना है और वहाँ से लोन का फॉर्म ले कर भरना है और जरुरी दस्तावेज की 1 कॉपी के साथ जमा कर देना है। 

इसके बाद आपके एप्लीकेशन फॉर्म को रिव्यु किया जायेगा और अगर सब ठीक होगा तो approve कर दिया जायेगा और फिर आपको लोन के लिए कॉल किया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *