Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 – आवेदन फॉर्म कैसे भरे, पात्रता और जरुरी दस्तावेज

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत हमारे भारत देश के लाखों किसान भाइयों के अकाउंट में हर साल 6000 रूपए डायरेक्ट उनके बैंक खाते में जमा किया जाता है। 

इस योजना का लाभ देश के सभी किसान उठा सकते है। 

लेकिन क्या आपको पता है की इस योजना में आवेदन कैसे करना है, इसका उदेस्य क्या है, इस योजना के लिए पात्रता क्या है और क्या जरुरी दश्तावेज लगेंगे। 

अगर नहीं तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है?

PM किसान सम्मान निधि योजना सरकार द्वारा शुरू की गई एक स्कीम है जिसमे हर छोटे बड़े किसानो को हर वर्ष 6000 रूपए तीन किस्तों में दिए जाते है। 

यह पैसा सीधे किसानो के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किये जाते है। इस योजना से देश के किसनो को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने में सहायता मिलेगा। 

इस योजना के तहत अनुमानित 75000 करोड़ रूपए की मदद हर साल किसानो को दिया जाएगा। 

बहुत दिनों से हमारे किसान भाइयों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था लेकिन हाल ही में माननीय प्रधानमंत्री जी के माध्यम से 16 वी क़िस्त का पैसा 28 february 2024 को सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana का उदेस्य क्या है?

हमलोग आये दिन ये सुनते है की मौसम के खराबी के कारण फसलें बर्बाद हो गयी इससे किसानों को काफी कुछ सहना पड़ता है। 

इसीलिए हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने PM Kisan Samman Nidhi Yojana की शुरुआत की और इसके तहत 6000 रूपए हर साल किसानों के अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर किया जाएगा। इससे किसानों को थोड़ी मदद मिलेगी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए पात्रता (Eligibility) क्या हैं?

  1. किसान को भारतीय होना अनिवार्य है। 
  2. लाभार्थी किसान किसी भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। 
  3. लाभार्थी किसान का बैंक खाता होना अनिवार्य है क्यूंकि PMKSNY के तहत मिलने वाले राशि आपके अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर होता है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज

  1. आधार कार्ड 
  2. Voter ID Card 
  3. खतौनी जमीन के पेपर 
  4. बैंक खाता का एक कॉपी 
  5. मोबाइल नंबर 
  6. पासपोर्ट साइज फोटो

PM Kisan Samman Nidhi Yojana में Online रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप किसान है या आपका कोई रिश्तेदार जो किसान है और इस योजना में आवेदन करना चाहते है तो निचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

  1. PM Kisan Samman Nidhi Yojana की official वेबसाइट पर जाए 
  2. यहाँ आपको “New Farmer Registration” का लिंक मिलेगा, इसपे क्लिक करें

3. क्लिक करते आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा इसमें आपको 2 ऑप्शन दिखेंगे 

i) Rural Farmer Registration (यदि आप ग्रामीण छेत्र के निवासी है)

ii) Urban Farmer Registration (यदि आप शहरी छेत्र के निवासी है)

4. आप कौन से छेत्र से है इसका चयन करने के बाद आपको अपना Aadhar no., मोबाइल नंबर डालना है और state चुनना है।
5. उसके बाद आपको captcha code डाल कर आपको “Get OTP” बटन पर क्लिक करना है।
6. आपके मोबाइल पर एक कोड आएगा जिसको आपको OTP बॉक्स में डाल कर verify करना है।
7. Verify होते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना जमीन के कागज़ का एक कॉपी अपलोड करना है और आपको सभी फील्ड को भरना है और उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana में eKYC कैसे करें?

आपको बता दे की Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ उठाने के लिए eKYC करवाना अनिवार्य है। 

अगर आपने अभी तक नहीं करवाया है तो निचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आप eKYC आसानी से करवा सकते है।

  1. PM kisan samman nidhi yojana की official वेबसाइट पर जाना है।
  2. eKYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना आधार नंबर डाल कर सर्च बटन पर क्लिक करना है।

4. जैसे ही आप सर्च बटन पर क्लिक करेंगे आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा। उस OTP को OTP बॉक्स में डाल कर verify करना है और सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

5. उसके बाद आपका eKYC हो जाएगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana में beneficiary status कैसे चेक करते है?

  1. PM Kisan Samman Nidhi Yojana की official वेबसाइट पर जाए
  2. “Know Your Status” का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करना है।

3. फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डाल कर “Get OTP” बटन पर क्लिक करना है।

4. आपके registered फ़ोन नंबर पे OTP आएगा उस OTP को OTP box में डाल कर verify करें।

5. इसके बाद आपको आपका PM Kisan Samman Nidhi Yojana का स्टेटस दिख जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *