What is Google Discover in Hindi – Blogging in Hindi https://blogginginhindi.com Sun, 22 Sep 2024 08:59:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.4 https://blogginginhindi.com/wp-content/uploads/2023/05/cropped-blogging-in-hindi-512x512-1-2-32x32.png What is Google Discover in Hindi – Blogging in Hindi https://blogginginhindi.com 32 32 गूगल डिस्कवर क्या है? What is Google Discover in Hindi https://blogginginhindi.com/google-discover-kya-hai/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=google-discover-kya-hai https://blogginginhindi.com/google-discover-kya-hai/#respond Mon, 06 Nov 2023 06:50:00 +0000 https://blogginginhindi.com/?p=149 Google Discover in Hindi: डिजिटल दुनिया में आपने गूगल डिस्कवर और गूगल वेब स्टोरीज के बारे में बहुत सुना होगा। आप ये सोचते होंगे कि ये होता क्या है। आपको अगर गूगल डिस्कवर के बारे में पता नहीं है तो कोई बात नहीं, आज हमलोग इस ब्लॉग पोस्ट के जरिये ये सीखेंगे कि गूगल डिस्कवर ... Read more

<p>The post गूगल डिस्कवर क्या है? What is Google Discover in Hindi first appeared on Blogging in Hindi.</p>

]]>

Google Discover in Hindi: डिजिटल दुनिया में आपने गूगल डिस्कवर और गूगल वेब स्टोरीज के बारे में बहुत सुना होगा। आप ये सोचते होंगे कि ये होता क्या है। आपको अगर गूगल डिस्कवर के बारे में पता नहीं है तो कोई बात नहीं, आज हमलोग इस ब्लॉग पोस्ट के जरिये ये सीखेंगे कि गूगल डिस्कवर होता क्या है, ये काम कैसे करता है, आपकी वेबसाइट एसईओ में कैसे मदद करता है और इससे पैसा कैसे बनाया जाए।

गूगल डिस्कवर क्या है? What is Google Discover in Hindi

आपने अपने फोन में गूगल सर्च का ऐप देखा होगा इसमें बहुत सारी खबरें, आर्टिकल आदि आपके गूगल सर्च के इंटरेस्ट के आधार पर दिखता हैं इसी को गूगल डिस्कवर या गूगल वेब स्टोरीज कहते हैं।

Google Discover History

गूगल ने 2016-17 में गूगल फीड को लॉन्च किया था जिसका मकसद यूजर को उनके गूगल सर्च हिस्ट्री के मुताबिक कंटेंट दिखाया जाता था, बाद में 2019 में इसका नाम बदल कर गूगल डिस्कवर रख दिया गया।

Google Discover काम कैसे करता है?

Google डिस्कवर आपके सर्च हिस्ट्री, ब्राउज़िंग व्यवहार और Google अकाउंट के आधार पर काम करता है। जब आप कुछ सर्च करते हैं, तो गूगल आपके सर्च queries और क्लिक्स को ट्रैक करता है। इसी जानकारी को इस्तमाल करके, गूगल आपके रुचि के विषयों पर कंटेंट तलाश करता है और आपके लिए रिलेवेंट कंटेंट को चुनकर प्रस्तुत करता है।

इसके अलावा, आप गूगल डिस्कवर को कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं। आप अपने इंटरेस्ट के मुताबिक सेट भी कर सकते हैं, ताकि आपको सिर्फ वह कंटेंट दिखे जो आपकी विशेष रुचि को ध्यान में रख कर चुनी गई हो।

Google Discover के फ़ायदे

गूगल डिस्कवर के कई फ़ायदे हैं। ये आपको नए और महत्तवपूर्ण कंटेंट आपकी रुचि के अनुकूल दिखता है। कुछ मुख्य फ़ायदे निचे दिए गए हैं:

1. गूगल डिस्कवर, गूगल का मशीन लर्निंग बॉट है जो यूजर्स तक डेटा पहुंचने का काम करता है और इससे आपके ब्लॉग पर काफी क्वालिटी ट्रैफिक आ सकता है

2. आपको क्वालिटी ट्रैफिक के लिए बहुत सारा SEO और लिंकबिल्डिंग करने की आवशकता नहीं है

3. आपको ताज़ा समाचार और अपडेट्स प्राप्त होते हैं, जिससे आप हमेशा समय के साथ अप-टू-डेट रखते हैं।

4. गूगल डिस्कवर फ़ीड यूजर के इंटरेस्ट के अनुसार दिखता है इसीलिए इसमें कोई कीवर्ड रैंकिंग का चक्कर नहीं है, इसलिए बिना एसईओ के ही अपनी वेबसाइट पर खूब सारा ट्रैफिक ला सकते हैं।

5. गूगल डिस्कवर की मदद से आप अपनी वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं को जल्दी आकर्षित कर सकते हैं और ढेर सारा ट्रैफिक जनरेट कर सकते हैं।

अपने ब्लॉग या स्टोरीज को गूगल डिस्कवर में कैसे लायें

अगर आप एक ब्लॉगर हैं और अपने ब्लॉग को गूगल डिस्कवर में लाना चाहते हैं तो आपको निचे दिए गए पॉइंट्स को फॉलो करना होगा:

High-Quality Content: आपके ब्लॉग पर high quality और इंफॉर्मेटिव कंटेंट होना चाहिए जो आपके ऑडियंस के लिए उपयोगी हो और फिर उसी कंटेंट पर वेब स्टोरीज बनाये | 

Mobile-Friendly Design: आपके ब्लॉग का डिज़ाइन मोबाइल-अनुकूल होना चाहिए क्यूंकि केवल मोबाइल यूजर को ही डिस्कवर फीड दीखता है | 

Structured Data: आपको अपने वेब पेजों में Structured/Schema डाटा  का उपयोग करना चाहिए, ताकि Google उस कंटेंट को बेहतर तरीके से समझ सके।

Submit Sitemap: आपको अपने ब्लॉग का साइटमैप गूगल सर्च कंसोल में सबमिट करना होगा।

Create Web Stories regularly: आपको नियमित रूप से high quality कंटेंट को अपडेट करते रहना होगा और अधिक से अधिक ट्रेंडिंग विषयों पर फोकस करे। इससे गूगल डिस्कवर में आने के चान्सेस बढ़ जाएंगे | 

गूगल डिस्कवर पे सिर्फ अपनी रुचि की स्टोरीज कैसे दिखाएं

आप जब भी अपना गूगल ऐप खोलते हैं तो पहले से आपको गूगल सर्च के इंटरेस्ट के आधार पर फीड दिखता है। आपको हर एक फ़ीड के पास 3 डॉट्स देखेंगे, उसपे क्लिक करके manage your interest को सेलेक्ट कीजिये और आप अपने इंटरेस्ट को यानी जिस भी चीज़ जैसे टेक्नोलॉजी, फाइनेंस इत्यादि के बारे में दिखाना चाहते है उसे फीड कर दीजिये ।

आपको आपके हिसाब से गूगल सर्च फीड देखने लगेगा | 

गूगल डिस्कवर से पैसे कैसे कमाए

Google AdSense का इस्तेमाल करे: Google AdSense एक प्रमुख एडवरटाइजिंग प्रोग्राम है जो आपको अपनी वेबसाइट या वेब स्टोरीज पर विज्ञापन दिखाने के लिए पैसे देता है। अगर आपका कंटेंट हाई क्वालिटी वाला है और आपके पास अच्छा ट्रैफिक है, तो आप AdSense के माध्यम से विज्ञापन अपने कंटेंट के साथ जोड़ सकते हैं। गूगल डिस्कवर में  अगर एक बार आपका वेबसाइट आ गया तो बहुत सारा ट्रैफिक जनरेट होता है और गूगल ऐडसेंस की मदद से ढेर सारा पैसा बन सकता है

Affiliate Marketing: आप Affiliate Marketing का इस्तमाल करके भी पैसे कमा सकते है । आप किसी प्रोडक्ट या सर्विसेज के एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़कर अपनी वेब स्टोरीज के कंटेंट में एफिलिएट लिंक का उपयोग कर सकते हैं। जब कोई आपके दिए गए लिंक से प्रोडक्ट या सर्विसेज खरीदता है, तो आपको कमीशन मिलता है।

E-commerce Business: अगर आप एक ऑनलाइन स्टोर चलाते हैं, तो गूगल डिस्कवर से ट्रैफिक प्राप्त करके अपने प्रोडक्ट्स को प्रमोट कर सकते हैं। आप अपनी ऑनलाइन दुकान को डिस्कवर के जरिये प्राचीन लोगो तक पाहुंचा सकते हैं, जिससे आपका बिजनेस बढ़ सकता है।

निष्कर्ष

गूगल डिस्कवर एक बहुत ही शक्तिशाली टूल है जिसकी मदद से आप अपनी वेबसाइट पर बहुत सारा क्वालिटी ट्रैफिक ला सकते हैं और पैसे भी कमा सकते हैं।

आशा करता हूं कि इस ब्लॉग पोस्ट से आपको गूगल डिस्कवर क्या होता है इसका जवाब मिल गया होगा और आप इसकी मदद से पैसे कैसे कमा सकते हैं ये भी समझ आया होगा।

अगर फिर भी आपके पास इससे संबंधित कोई सवाल है तो टिप्पणी करके जरूर पूछें। मैं कोशिश करूंगा 24-48 घंटे में आपके सवाल का जवाब देने का।

Related Post

ON Page SEO क्या है?
Off Page SEO क्या है?
Indexing क्या है?
CTR क्या होता है और इसे कैसे बढ़ाये?
Bounce Rate क्या होता है?
Web Mention क्या है?

<p>The post गूगल डिस्कवर क्या है? What is Google Discover in Hindi first appeared on Blogging in Hindi.</p>

]]>
https://blogginginhindi.com/google-discover-kya-hai/feed/ 0